{"_id":"578926a74f1c1ba64e13f2b3","slug":"83-selected-youth-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 83 युवाओं का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 83 युवाओं का चयन
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार लेते जिला प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में आए 200 युवाओं में से 83 का चयन कंपनियों के अधिकारियों ने किया। उन्हें शीघ्र नियुक्ति-पत्र देने की बात भी कही।
उप्र कौशल विकास मिशन योजना के तहत विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में रिलाइंट एक्वा, वेबसाफ्ट, अमरटेक कंपनियों के अधिकारियों ने छात्रों का इंटरव्यू लिया। साक्षात्कार में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 200 छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। इसमें 159 का इंटरव्यू हुआ। कंपनियों के अधिकारियों ने 83 छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए चयनित किया। कंपनी के अधिकारियों ने चयनित युवाओं को लखनऊ बुलाए जाने की बात कही।
इस दौरान गोष्ठी और जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि सबको हुनर सबको काम दिलाने की पहल विश्व युवा कौशल दिवस के दिन से की जा रही है। जिला समन्वयक जीपी गौतम और जिला प्रबंधक अर्पित सचान ने बताया कि 11 से 15 जुलाई तक कौशल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था। आईटीआई अटसू प्रधानाचार्य एके मिश्रा, प्रशांत कुमार, फल संरक्षण अधिकारी राजीव शुक्ल, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. फूल कुमारी श्रम परिवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।