{"_id":"5c5dd259bdec224ba94b6f75","slug":"81549652569-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सप्ताह में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सप्ताह में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। यातायात विभाग की ओर से जिले में 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ककोर मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर पांच विद्यालयों से आई बच्चों की टीम ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता से पूर्व स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से जो कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वे वाकई सराहनीय हैं। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने लोगों से अपील की कि नियमों का पालन करें और अपने परिवार के साथ सुखद जीवन जिएं। कार्यक्रम आयोजक एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमें सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर रहना चाहिए। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। बताया कि पेंटिंग में बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर गणेश पेंटिंग बनाकर संदेश दिया कि सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। वीके इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विक्रांत दुबे ने काव्य पाठ के जरिए आए हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रैपिड ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रुप से बिधूना स्थित कान्हा इंटरनेशनल और गेल डीएवी व तृतीय स्थान पर जेपी स्कूल और ज्ञानस्थली भी संयुक्त रूप से रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में पीटीओ विनय पांडेय, फिल्म डायरेक्टर विक्रांत दुबे, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पीटीओ विनय पांडेय ने आए हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस मौके पर रैपिड ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक व कार्यक्रम सह आयोजक अनुपम सिंह व सभी विद्यालयों के बच्चों सहित शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
-अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो