{"_id":"5a45396a4f1c1bc20a8b5460","slug":"81514486122-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के पास पहुंची एसीएमओ के निलंबन की मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के पास पहुंची एसीएमओ के निलंबन की मेल
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। उन्नाव में टार्च की रोशनी में आपरेशन करने वाले एसीएमओ को शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन ने मेल के माध्यम से सीएमओ को भी अवगत करा दिया है। उन्हें लखनऊ महानिदेशालय संबद्ध किया गया है। शासन ने सीएमओ से एसीएमओ के जिला छोड़ने का कारण भी पूछा है। इसमें सीएमओ ने बताया कि वह आकस्मिक अवकाश लेकर गए थे।
जिले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डा. केके श्रीवास्तव उन्नाव की सीएचसी में औरैया में आकस्मिक अवकाश लेकर आपरेशन करने चले गए। जहां पर टार्च की रोशनी में आपरेशन हुए। यह आपरेशन एक एनजीओ द्वारा आयोजित किया गया था। सूत्रों की माने तो यह एनजीओ एसीएमओ की पत्नी का है। मीडिया में मामला आने पर पूरा खुलासा हुआ तो शासन ने एसीएमओ डा. केके श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया।
इस बात की मेल से औरैया सीएमओ डा. एके राय को सूचना दी गई। वहीं, शासन ने सीएमओ से पूछा है कि आखिर एसीएमओ जिला छोड़कर वहां कैसे पहुंचे। इस पर सीएमओ ने आकस्मिक अवकाश लेने का जवाब दाखिल किया है। इस मामले की सरगर्मी उन्नाव के साथ ही जिले में भी बनी हुई है। इस संबंध में सीएमओ डा. एके राय ने बताया कि एसीएमओ डा. केके श्रीवास्तव के निलंबन की मेल आज सुबह मिल गई है।