{"_id":"5a1710814f1c1bc9678bd935","slug":"81511460993-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जोड़ों ने खाईं सात जन्मों की कसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जोड़ों ने खाईं सात जन्मों की कसमें
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। श्रीराम जानकी विवाह पंचमी पर अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में नवम गहोई सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर अग्नि के फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवन साथी चुना। इससे पहले बारात ने शहर में भ्रमण किया तो जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
नवम गहोई सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन गुरुवार को गांधी इंटर कालेज के मैदान में हुआ। सुबह 10 बजे आयोजन स्थल से दूल्हों को घोड़ों पर सवार कर बैंडबाजों व डीजे की धुनों पर शहर में बारात निकाली गई। बारात गांधी स्कूल से शहीद भगत सिंह चौराहा होकर घंटाघर, राठ रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।
जहां कन्या पक्ष व प्रगति मंच के पदाधिकारियों ने द्वारचार की रस्में पूरी कीं। इसके बाद वर वधुओं को मंच पर बिठाया गया। फिर जयमाला के दौरान वर वधुओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना। इसके बाद अलग-अलग बने मंडपों में वैदिक रीति रिवाज व वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि के सात फेरे लिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केके कठिल, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, अनिल बहुगुणा, गोविंद नारायण रेजा, जीवनराम गुप्ता, पम्मी सेठ ने वर वधुओं को आर्शीवाद दिया। सभी वैवाहिक रस्मों के बाद शाम को उपहार देकर भीगी पलकों से वधुओं को विदाई की गई।
विवाह में वर व कन्या पक्ष के ठहरने, खाने एवं विवाह सामग्री की व्यवस्था पदाधिकारियों ने की। संचालन संदीप तरसौलिया ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन, संयोजक कृष्ण कुमार रेजा, प्रमोद कुमार, शिव कुमार कुरेले, डॉ. देवेंद्र सेठ, सुनील महतेले, मयंक विजपुरिया, पवन, प्रमोद मिसुरिया आदि ने सभी व्यवस्थाएं देखीं।
यह जोड़े हुए एक दूजे के
अंजली गुप्ता ने राजू, साक्षी ने अभिषेक, सोनम ने श्याम जी, सरिता ने वीरेश, लक्ष्मी ने पंकज, नेहा ने अरविंद, खुशबू ने अरविंद, संतोषी ने उमेश, प्रियंका ने मनोज, रश्मि ने बृजेंद्र को वरमाला पहना कर जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया।
-गहोई वैश्य समाज का सामूहिक विवाह समारोह
-जोड़ों को मिले उपहार, मेहमानों ने खाए व्यंजन
अमर उजाला ब्यूरो