फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   800 teachers are doing board exam duty, how will children become proficient

Auraiya News: 800 शिक्षक कर रहे बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, बच्चे कैसे बनेंगे निपुण

Mon, 04 Mar 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
800 teachers are doing board exam duty, how will children become proficient
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। वहीं 800 से ज्यादा शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में निपुण भारत अभियान में पहले से ही खराब जिले की स्थिति में सुधार होते नजर नहीं आ रहा है।
परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए शासन की ओर से निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की निपुण बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षकों को इसके लिए अभियान चलाकर प्रशिक्षित भी किया जाना है।
विज्ञापन

प्रत्येक महीने अभियान की सफलता के लिए छात्रों का आनलाइन मूल्यांकन किया जाता है। फरवरी का मूल्यांकन हुआ इसमें जिले की स्थिति ठीक नहीं रही। इसका कहीं न कहीं यही कारण बना कि शिक्षक दूसरे कार्यों में लगे रहे। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक जिन पर छात्र-छात्राओं को निपुण बनाने की जिम्मेदारी हैं, 22 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच हजार के करीब शिक्षक हैं। इसमें से 800 के करीब शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे हैं। 16 मार्च से परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तैयारी जैसा माहौल बनना चाहिए। कई अहम शिक्षक न होने की स्थिति में बच्चों की वार्षिक परीक्षा व निपुण अभियान प्रभावित हो सकता है।

------------------
वर्जन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सहयोग के लिए शासन और प्रशासन के निर्देश हैं। इसके तहत शिक्षकों को यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाया गया है। शिक्षकों का अभाव निपुण अभियान न पड़े इसके लिए दूसरे शिक्षकों को जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
-अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed