फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   75 Annapurna Bhawans will be built for the convenience of the people

Auraiya News: लोगों की सुविधा के लिए बनेंगे 75 अन्नपूर्णा भवन

Wed, 16 Jul 2025 04:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Jul 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
75 Annapurna Bhawans will be built for the convenience of the people

विज्ञापन
औरैया। जनपद की ग्राम पंचायतों में अब सरकारी सुविधाआें के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे सुलभ होंगी।
इसके लिए ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। पहले चरण में औरैया जनपद की 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनेंगे।



जनपद में 477 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में सरकारी अनाज वितरण के लिए अपने भवन नहीं हैं। ऐसे में ग्राम पंचायतों में चयनित कोटे की दुकानें किराये की दुकानों में चल रही हैं, लेकिन वहां पर आवागमन सुगम नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण अनाज लदे वाहनों को वहां तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराने का फैसला लिया। जनपद में 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन में दो कक्षों का निर्माण होगा। एक कक्ष में राशन की दुकान तो दूसरे कक्ष में जन सुविधा केंद्र का संचालन होगा। इसके अलावा लाभार्थियों के लिए प्रतीक्षा हाल का भी निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद औरैया में पांच अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। यहां के हर ब्लॉक में 10-10 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य है।




डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे पूर्ति निरीक्षक व लेखपाल के साथ स्थान चयन की बैठकें कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed