फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   7322 children up to five years and 1871 pregnant women will be vaccinated

Auraiya News: पांच वर्ष तक के 7322 बच्चों व 1871 गर्भवती का होगा टीकाकरण

Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
7322 children up to five years and 1871 pregnant women will be vaccinated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले में संचालित हुए मिशन इंद्रधनुष 5.0 में छूटे पांच वर्ष तक के 7322 व 1871 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए सोमवार को सीएचसी दिबियापुर में टीकाकरण अभियान के दूसरे सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीपी शाक्य ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने पर जोर दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण वरदान की तरह है। यह टीके बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से तो बचाते ही हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करते हैं। जबकि गर्भवती महिलाओं को लगने वाला टिटिनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका उनको और पैदा होने वाले शिशु को इस बीमारी से बचाता है। यह सभी टीके समय पर लगना बहुत जरूरी है। कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

संपूर्ण टीकाकरण (फूल इम्यूनाईज़ेशन) प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और सभी आवश्यक टीके समस्त सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों पर उपलब्ध है। टीकाकरण के लिए बच्चों का टीकाकरण कार्ड साथ लेकर जरूर जाएं।उन्होंने बताया कि यह अभियान 16 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पहले चरण में लक्ष्य के सापेक्ष कुल 97% बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण किया गया था । दूसरे चरण के लिए जिले मेंकुल 807 टीकाकरण सत्र तैयार किए गए हैं। बताया कि आईएमआई 5.0 का तीसरा चरण नौ से 14 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed