{"_id":"5be718fcbdec22697879c72e","slug":"71541871868-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग से दो बकरी मरी, गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग से दो बकरी मरी, गृहस्थी का सामान जला
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम झपनी के पुर्वा में गांव के बाहर सड़क के किनारे रखी झोपड़ी में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। आग से झोपड़ी में बंधी दो बकरी जल गईं। गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी झुलस गया। पुलिस ने गृहस्वामी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने गांव के बारात घर में आशियाना बनाया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम झपनी के पुर्वा में रामसेवक पुत्र छोटे लाल सड़क के किनारे फूस की झोपड़ी में रहते हैं। रात में लगभग 9:30 बजे झोपड़ी में आग लग गई। रामसेवक के बच्चे और पत्नी आग को देख कर बाहर आ गए। रामसेवक झोपड़ी में बंधी बकरी और गृहस्थी का सामान निकालने लगे। इस दौरान आग ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रामसेवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। दो बकरियों ने झुलसने से दम तोड़ दिया। गृहस्थी का सामान राख हो गया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने पीड़ित परिवार के लिए गेहूं, चावल, सब्जी व दाल की व्यवस्था कराई। धनराशि भी दी। उपजिलाधिकारी सदर अनुपम शुक्ला से आदेश लेकर गांव के बारात घर का ताला खुलवा कर पीड़ित परिवार को रहने के लिए वहां पहुंचाया गया।
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, दो बकरियां मरीं
गृहस्थी का सामान जला, पीड़ित ने गांव के बारात घर में बनाया ठिकाना