फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक हफ्ते से ट्यूबवेल खराब, गहराया पेयजल संकट

एक हफ्ते से ट्यूबवेल खराब, गहराया पेयजल संकट

Sun, 22 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते से ट्यूबवेल खराब, गहराया पेयजल संकट
मुहम्मदाबाद। गांव मुहम्मदाबाद में ट्यूबवेल खराब होने से गांव की आधी आबादी करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रही है। पानी की टंकी भी लीकेज के कारण सफेद हाथी बनी खड़ी है। गांव में हैंडपंपों पर भी पूरे दिन पानी के लिए भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव मुहम्मदाबाद में सात दिन से कैंपस नंबर एक में लगा ट्यूबवेल खराब पड़ा है। जिस कारण गांव में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। लिहाजा हैंडपंपों पर ही पूरे दिन भीड़ लग रही है। ट्यूबवेल खराब होने से गांव की 10 हजार की आबादी में से आधे गांव को ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन


गांव के दूसरे हिस्से में पानी न पहुंचने से पेयजल संकट गहरा गया है। बता दें कि जल संस्थान के गांव दो ट्यूबवेल और टंकियां स्थापित हैं, इसमें एक टंकी बनने के बाद से ही पाइप लाइन में बार-बार लीकेज की समस्या से अधिकतर बंद रहती है। लीकेज को ठीक कराने का भी जल निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं हुआ। इससे लाखों की योजना भी बेमकसद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली के बाद अब तक पानी की परेशानी रहने के कारण ग्रामीण सुरेश राजपूत, विक्रम सिंह, आशीष, रामनरायन, पंकज, मुकेश, फूल सिंह, सुनील पाठक आदि का कहना है कि सात दिन से ट्यूबवेल खराब है, जिसे जल संस्थान के अधिकारियों ने सुधरवाने के लिए प्रयास किए होते तो दीपावली त्योहार में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल जाती। ग्रामीणों ने डीएम से गांव की पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द सुनवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

-हैंडपंपों पर पूरे दिन लगी रहती भीड़, शोपीस बनी टंकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed