फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एनपीए खाताधारकों को भी मिलेगी कर्जमाफी की सौगात

एनपीए खाताधारकों को भी मिलेगी कर्जमाफी की सौगात

Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
एनपीए खाताधारकों को भी मिलेगी कर्जमाफी की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एनपीए खाताधारकों को भी कर्जमाफी की सौगात मिलेगी।
उप कृषि निर्देशक विजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने एनपीए योजना की शुरूआत की है। इसके तहत जिन किसानों ने कर्जा लेने के बाद उसकी अदायगी नहीं की है, बैंक ने भी उन्हें डिफाल्टर घोषित कर उनके खाते बंद कर दिए थे। ऐसे किसानों को कर्ज माफी की सौगात देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है।

जनपद के जिला सरकारी बैंकों ने ऐसे किसानाें की सूची बना ली है। जनपद में ऐसे आठ हजार किसानों के नाम सामने आए हैं। जिनका सत्यापन कार्य भी चालू कर दिया गया है, जल्द ही इनके आधार लिंक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। लेखपालों को किसान की पूरी आर्थिक स्थिति जानने को भेजा जाएगा। इनमें से पात्र किसानों को जल्द की चुन लिया जाएगा। शासनस्तर से एक नवंबर तक ऐसे किसानाें का चयन करने की गाइड लाइन जारी कर दी गई है। तीसरे चरण के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र के वितरण के बाद बैंकों से लेकर कृषि अधिकारी इस काम में लग जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि एनपीए समाधान योजना के तहत भी सरकार सिर्फ एक लाख रुपये तक का ही कर्ज माफ करेगी। वर्तमान मेें वाणिज्यिक बैंकों को अभी सूूची जारी करने की सहमति शासन की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed