फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   70 exam center bane

बोर्ड परीक्षा के लिए 70 परीक्षा केंद्र बने

Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
70 exam center bane
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद में होने वाली बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई थी। जिसमें जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसके लिए आपत्ति व शिकायत मांगी गई थी। समय समाप्त होने के बाद मिली शिकायतों में जिले के दस परीक्षा केंद्रों को बदल कर दस नए परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। कुल 70 केंद्रों में ही बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने शांतिपूूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्ति या शिकायत के संबंध में डीआईओएस कार्यालय में 20 नंवबर तक प्रत्यावेदन देने का समय दिया गया था। शिकायतों के मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जिले में दस परीक्षा केंद्रों के नाम हटाकर दूसरे 10 नए परीक्षा केंद्रों के नाम शामिल किए हैं। हटाए गए परीक्षा केंद्रों में जनता उच्चतर माध्यमिक इंटर कालेज इंगुठिया, बाल विद्यामंदिर बल्लापुर, कनेडी उ.मा. विद्यालय हरवंसपुर, शिवशंकर स्मारक इंटर कालेज बाबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज एरवाकटरा, एमए इस्लामिया इंटर कालेज बिधूना, सरदार पटेल इंटर कालेज पुर्वा सींगमाना, गोपाल कृष्ण इंटर कालेज बमुरीपुर, कन्या इंटर कालेज याकूबपुर व हरदयाल महारानी देवी इंटर कालेज पुर्वातरा हैं। वहीं नए परीक्षा केंद्रों में बुुद्धमती इंटर कालेज औरैया, गायत्री इंटर कालेज असैनी, केवलानंद विद्यामंदिर इंटर कालेज बेल्हूपुर, रंजीत प्रताप बालिका इंटर कालेज लक्षियामऊ, बाल विकास इंटर कालेज पुर्वातिज्जा, गांधी इंटर कालेज पुर्वाबग्गा, गोपाल मिश्रा इंटर कालेज कीरतपुर, पं. गयादीन इंटर कालेज ऊमरैन, नवयुग इंटर कालेज मल्हौसी व एमएल इंटर कालेज ऊमरैन है। डीआईओएस प्रभारी कमलेश पांडेय ने बताया कि इनमें कई विद्यालयों ने स्वयं व्यवस्था की कमी होने के कारण अपना नाम परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने को पत्र लिखा था, तो कई केंद्रों में नकल आदि की शिकायतों को देखते हुए केंद्रों के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed