{"_id":"6435a976f5bb827fa7050d87","slug":"7-crore-will-change-the-face-of-13-roads-auraiya-news-c-12-1-174878-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात करोड़ से बदलेगी 13 सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात करोड़ से बदलेगी 13 सड़कों की सूरत
Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
औरैया। लोक निर्माण विभाग नए वित्तीय वर्ष में सात करोड़ 20 लाख से 13 सड़कों की सूरत बदलेगा। इन सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण से ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों पर आवागमन सुगम होगा। विभाग ने भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया कराने की कवायद शुरू की है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पिछले वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के नव निर्माण व नवीनीकरण को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों प्रस्ताव भेजा गया था। अब जाकर इन सड़कों के लिए स्वीकृति मिल सकी है। इनमें पुन: निर्माण योजना के तहत चार मार्गों को नया बनाने की स्वीकृति दी गई है। जिनकी कुल लंबाई 5.875 किलोमीटर है। योजना के तहत सड़कों पर 199.06 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। वहीं, सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण योजना के तहत नौ सड़कों के लिए स्वीकृति मिली है। जिनकी लंबाई 48.05 किलोमीटर है। इन सड़कों पर 521.84 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस तरह कुल 13 सड़कों पर सात करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
पुन: निर्माण योजना के तहत आने वाले मार्ग-- --
सड़क
कुल लंबाई किमी. में
अजीतमल से गढ़ा मार्ग तक 1.870
मुरादगंज फफूंद मार्ग से तुलसीपुर तक 0.940
वैवाह दोवा मार्ग के किमी 3 से हिन्हापुर तक 1.600
एनएच 2 से अंतौल मार्ग तक 1.450
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मरम्मत व नवीनीकरण योजना में आने वाले मार्ग
अजीतमल तिराहे से बाबरपुर तिराहे तक
3.00
अटसू अछल्दा मार्ग से निवाड़ी कला मार्ग
5.37
अजीतमल डिग्री कालेज भीखेपुर जुहीखा 6.00
अयाना से सेंगनपुर मार्ग
5.00
एनएच 2 से महारथपुर मानपुर-मई मार्ग 10.10
एनएच 2 से आनेपुर-अस्ता मार्ग
10.00
कंचौसी मार्ग से मोहनपुर शाहपुर मार्ग
4.20
चिरकुंआ से रतनपुर
4.00
-- -- -- -- --
वर्जन
शासन से 13 सड़कों के काम को स्वीकृति मिल गई है। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू करा दी गई है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों के नव निर्माण व नवीनीकरण को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों प्रस्ताव भेजा गया था। अब जाकर इन सड़कों के लिए स्वीकृति मिल सकी है। इनमें पुन: निर्माण योजना के तहत चार मार्गों को नया बनाने की स्वीकृति दी गई है। जिनकी कुल लंबाई 5.875 किलोमीटर है। योजना के तहत सड़कों पर 199.06 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। वहीं, सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण योजना के तहत नौ सड़कों के लिए स्वीकृति मिली है। जिनकी लंबाई 48.05 किलोमीटर है। इन सड़कों पर 521.84 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस तरह कुल 13 सड़कों पर सात करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
पुन: निर्माण योजना के तहत आने वाले मार्ग