{"_id":"60e7471c8ebc3ec76d4ce6f6","slug":"6900-doses-found-6110-finished-auraiya-news-knp6390707144","type":"story","status":"publish","title_hn":"6900 डोज मिले, 6110 खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6900 डोज मिले, 6110 खत्म
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के प्रति जिले के लोगों में जागरुकता बढ़ी है। अस्पतालों और टीकाकरण शिविरों में भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को टीके की 6900 डोज मिली थीं, इसमें 6110 लगा दी गईं। अब केवल 790 डोज ही बची हैं।
जिले में बुधवार दोपहर बाद वैक्सीन की डोज खत्म हो गई थीं। प्रशासन की मांग पर देर रात 6900 डोज वैक्सीन मिल गई। गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 123 क्लस्टर सेंटरों पर टीकाकरण शुरू किया गया। सभी जगह सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचने लगे। 50 शय्या अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
यहां दो बूथ होने के बावजूद टीका लगवाने के लिए लोगों को एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। लाइन में लगे लोगों में धक्का-मुक्की भी होती रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जनपद को प्रतिदिन देर शाम को वैक्सीन मुहैया कराई जा रही है। वैक्सीन की कमी होने पर सेंटरों की संख्या कम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
10 जुलाई तक के बने स्लॉट
टीकाकरण के लिए पहले एक साथ सात दिनों के स्लॉट बनाए जा रहे थे। वैक्सीन की उपलब्धता कम होने से अब एक या दो दिन के स्लॉट ही बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को टीकाकरण के बाद नौ और 10 जुलाई के स्लॉट खोले गए। स्लॉट खुलते ही बुकिंग के लिए होड़ देखने को मिली। नौ जुलाई को टीकाकरण के लिए धनवंतरि हॉस्पिटल गेल औरैया कुछ ही मिनटों में फुल हो गया। नौ व 10 जुलाई को 100 शय्या और 50 शय्या अस्पताल में टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण हुए हैं।