{"_id":"5a8f09b94f1c1bfe7e8b7190","slug":"69-55-percent-votes-lying-in-lancheng","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलचीनगर में पड़े 69.55 फीसदी वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलचीनगर में पड़े 69.55 फीसदी वोट
Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने को लाइन में लगी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अजीतमल (औरैया)। विकास खंड अजीतमल की ग्राम पंचायत एलचीनगर में प्रधान की मौत के बाद गुरुवार को उपचुनाव कराया गया। शाम तक 69.55 फीसदी मतदान हुआ। ग्रामीणों ने इस बार सबसे अधिक मत का प्रयोग किया। अजीतमल खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत एलचीनगर में ग्राम पंचायत चंद्रभान सिंह की करीब तीन माह पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी तब से ग्राम प्रधान की कुर्सी खाली पड़ी थी जिस पर प्रशासन ने उपचुनाव करवाया। उपचुनाव मेें तीन उम्मीदवार अभिषेक कुमार, प्रवेश कुमार व कमलेश कुमारी अपने भाग्य को आजमाने के लिये मैदान में रहे। एलचीनगर ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एलचीनगर में दो व प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर गांव में एक बूथ बनाई गई थी। सुबह से ही मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह के ग्यारह बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर को मतदाताओं की भीड़ कम हो गई थी। दोपहर ढलते ही बूथों पर फि र से लाइन लग गई। शाम तक 69.55 मतदान हुआ। इस दौरान एसडीएम विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अटसू उपेंद्रराय सहित भारी पुलिस बल बूथों पर डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।