{"_id":"68a0d034a1cee4b0720c17a6","slug":"65-year-old-uncle-accused-of-raping-a-minor-auraiya-news-c-12-1-gkp1012-1228352-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 65 साल के मामा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 65 साल के मामा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
Sun, 17 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कुदरकोट थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय मामा पर नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी के भाई की पत्नी (छोटी मामी) पीड़िता को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मामी ने बताया कि उनके पति दो भाई हैं। उनकी 17 साल की भांजी 12 अगस्त को ननिहाल आई थी। 15 अगस्त की सुबह आठ बजे के करीब उनके जेठ (बड़े मामा) भांजी को अपने घर के अंदर कमरे में ले गया। उन्होंने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। रोती हुई भांजी जब घर लौटी तो आपबीती सुनाई।
मामी की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। उधर, गांव पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामा पर भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।