{"_id":"5babcadf867a557ec86bac43","slug":"61537985247-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में शिवम, सुलेख में आदित्य ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में शिवम, सुलेख में आदित्य ने बाजी मारी
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
माधौगढ़/कदौरा (जालौन)। माधौगढ़ और कदौरा ब्लाक में खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरांया में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खोखो, लंबी कूद और दौड़ में हिस्सा लिया। शुभारंभ कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया। 150 मीटर की दौड़ में शिवम प्रथम रहे तो वहीं 1100 मीटर दौड़ में भी शिवम ने ही बाजी मारी। 1200 मीटर दौड़ में श्याम बाबू उच्च प्राथमिक विद्यालय भदरेखी ने प्रथम स्थान पाया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, भानू प्रताप सिंह, दया त्रिपाठी, सुनीता रानी, रवि सिंह, ओमकार, शिवकुमार, आशीष प्रभाकर आदि रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में कन्या प्राथमिक विद्यालय का विशेष सहयोग रहा। इसी तरह माधौगढ़ में बहादुर सिंह डिग्री कालेज के परिसर में प्रतियोगिता की गई। बालक वर्ग में धमना न्याय पंचायत व बालिका वर्ग मे रूदपुरा न्याय पंचायत का दबदबा रहा। 50 मीटर की दौड़ में अमित कुमार प्रथम, 100 व 200 मीटर की दौड़ में अमित कुमार सुरावली प्रथम रहे। सुलेख प्रतियोगिता में आदित्य मिहौनिया गढिया प्रथम रहे। कबड्डी बालिका वर्ग मे गोराभूपका प्रथम रही।
शुभारंभ पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने किया। बीएसए राजेश शाही ने आयोजन को सराहा। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अवधेश भदौरिया, मोहित सिपौल्या, अमित गुप्ता, कुलदीप सिंह, नृपेंद्र सेंगर, राहुल सिंह, अर्चना शिवहरे, मिथलेश कुमारी, जानकीशरण, रवि सिंह, अशोक साहू, कुलदीप प्रजापति ने सहयोग किया। बाद में हैदलपुरा अटागांव के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक किया। स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली भी निकाली गई। इस दौरान अजय दुबे, लिपिक पुरुषोत्तम दत्त तिवारी लेखागार, तेजसिंह सहित ऋषभ पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप, चंद्र शेखर आजाद चेतना मंदिर, विद्या मंदिर, ब्राइट, बुंदेलखंड इंटर कालेज आदि विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-खेलकूद में प्रतिभागियों ने खूब बहाया पसीना, बजीं तालियां