Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नोटिस से घबराकर एक लेखपाल काम पर लौटा

नोटिस से घबराकर एक लेखपाल काम पर लौटा

Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नोटिस से घबराकर एक लेखपाल काम पर लौटा
जालौन। लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष को निलंबित किया। इसके अलावा 23 प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी एवं 24 लेखपालों को निलंबन की नोटिस थमाई गई। वहीं, नोटिस मिलने के बाद लेखपालों में हड़कंप मचा। एक लेखपाल ने हड़ताल से वापस आकर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


लगभग एक पखवाड़े से जारी लेखपालों की हड़ताल के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने हड़ताल से वापस न लौटने पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रंजीत सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 23 लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस थमाई गई है। वहीं, 24 लेखपालों को निलंबन की नोटिस थमाई गई। नोटिस मिलते ही लेखपालों में हड़कंप मच गया। और एक लेखपाल सिंकी भास्कर ने हड़ताल से वापस आकर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य लेखपाल अभी भी जब तक मांगों के पूरा होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप है।

-तहसील संघ के अध्यक्ष को किया गया निलंबित
-23 प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी एवं 24 लेखपालों को निलंबन की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed