फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   60 hours later, more than 300 villages, electrical current

60 घंटे बाद 300 से अधिक गांवों की बिजली चालू

Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया Updated Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
60 hours later, more than 300 villages, electrical current
बदली गईं वीसीबी मशीनों की जांच करती टेस्टिंग टीम एवं वितरण खंड के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

दिबियापुर ( औरैया )। बिजली उपकेंद्र असेनी में वीसीबी मशीनों को बदलने के लिए मंगलवार से बंद की गई पांच फीडरों से जुड़े 300 से अधिक गांवों की बिजली गुरुवार की शाम टेस्टिंग के बाद चालू हो गई। 60 घंटों तक अंधेरे में रहने के बाद बिजली आपूर्ति चालू होने से लोगो ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


असेनी उपकेंद्र पर बेला, हरचंदपुर, नौगवां, नलकूप नंबर एक व दो फीडरों से संबंधित बीसीबी मशीनें जर्जर एवं खस्ताहाल हो गईं थीं। मंगलवार की सुबह इन मशीनों को बदले जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन


अवर अभियंता राजेश कुमार ने इन फीडरों से संबंधित 300 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 48 घंटों तक न होने की आशंका व्यक्त की थी। बुधवार शाम पांचों फीडरों की वीसीबी मशीनों को बदले जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु टेस्टिंग टीम न पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो पाई थी। गुरुवार को औरैया से पहुंची टेस्टिंग टीम में शामिल अधिशाषी अभियंता मीटर राजीव कुमार, एई मीटर संजीव अरोरा, जेई मीटर संतराम, जेएमटी महावीर सिंह राजपूत एवं सुशील कुमार ने बिजली वितरण खंड के एसडीओ राम कुमार एवं अवर अभियंता राजेश कुमार की मौजूदगी में सभी फीडरों की वीसीबी मशीनों की टेस्टिंग प्रारंभ की।


शाम को लगभग पौने छह बजे तक सभी फीडरों की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो पाई। इसके बाद पांचों फीडरों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। अवर अभियंता राजेश कुमार के अनुसार वीसीबी मशीनें बदलने से कोई फाल्ट आने के बाद तुरंत मशीनें एवं बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। इससे हादसे की आशंका कम से कम होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed