{"_id":"614b6fd28ebc3efd0f2cdc4c","slug":"6-dengu-patient-found-auraiya-news-knp653802869","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के छह नए मरीज मिले, बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के छह नए मरीज मिले, बीमार मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
देवरपुर गांव में टायर में मिले लार्वा को साफ करते लोग
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार को आईं 28 सैंपलों की रिपोर्ट में देवरपुर और किशनपुर में छह डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके साथ कुल डेंगू मरीजों की संख्या 16 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य टीमों ने बुधवार को दोनों गांवों में मरीजों का उपचार किया। 12 स्थानों पर टायरों में लार्वा पाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई कराने के साथ ही फॉगिंग कराई। ग्रामीणाें को चेतावनी दी कि अब लार्वा मिला तो जुर्माना वसूल किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक टीमों ने अभियान के दौरान डेंगू के लक्षण वाले 54 मरीजों के सैंपल लिए थे। इनमें 28 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार दोपहर प्राप्त हुई। इन सैंपलों में 14 देवरपुर और 14 किशनपुर गांव के थे। देवरपुर गांव में दो किशोरियां और दो युवतियां डेंगू संक्रमित मिली हैं। जबकि किशनपुर गांव में दो युवक डेंगू संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक डेंगू के मरीज की मौत हो चुकी है। 11 मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें दवाएं भी दे रही हैं। बचाव के उपाय भी बता रहीं हैं।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
घर व आसपास, सार्वजनिक स्थान पर पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर व पानी की टंकी सहित फ्रिज व एयर कंडीशन (एसी) की ट्रे साफ करें। टायर, गमलों व गड्ढों में पानी न जमा होने दें। यदि पानी की निकासी संभव न हो तो कुछ बूंद पेट्रोल, डीजल या सामान्य तेल डाल दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार आने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। कई बार मच्छरों के काटने के बाद चकत्ते पड़ पाते हैं। ऐसे चकत्तों को गंभीरता से लें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
सरकारी अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
औरैया। 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 430 रही। चिकित्सकों के अनुसार बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चार गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल पहुंचे मरीजों में 55 फीसदी बुखार से पीड़ित रहे। (संवाद)
इन गांवों में वायरल का प्रकोप
- मिश्रपुर, मानिकपुर, सुंदरीपुर, असेवा, रहट का पुरवा, बहादुरपुर, बीझलपुर, बड़ीगूंज, छोटीगूंज, असेवटा, बरीपुर माफी, भदौरा, अयाना आदि।