फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   55 tests including cancer started in medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में होने लगीं कैंसर समेत 55 जांचें

Mon, 28 Jul 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
55 tests including cancer started in medical college
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मेडिकल कॉलेज का दायरा बढ़ रहा है। अब यहां बायोप्सी को छोड़कर कैंसर समेत 55 तरह की जांचें सेंट्रल लैब में ही मिलने लगी हैं। दो घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में रोजाना 500 से ज्यादा जांचें हो रही हैं। रोज दो हजार के करीब मरीज भी पहुंच रहे हैं। लैब में कैंसर की भी जांच शुरू हो गई है। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के लिए प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन की जांच महज 200 रुपये में हो रही है।
विज्ञापन

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच सीए-50 की जांच भी शुरू हो गई हैं। अभी तक इन जांचों के लिए मरीजों के सैंपल कानपुर जाते थे। यही नहीं प्राइवेट पैथोलॉजी में इन जांचों के लिए दो हजार से ज्यादा रुपये देने पड़ते थे, लेकिन सेंट्रल लैब में ये जांचें महज 200 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर की जांच में पुष्टि का पता चलने पर मरीजों को हायर सेंटर भेजा जाता है। उधर इनफर्टीलिटी से जुड़ी चार तरह की जांचें भी सेंट्रल लैब में हो रही हैं। ये जांच भी महज 200 रुपये में रही है, जबकि प्राइवेट पैथालॉजी में इन जांचों के लिए 2000 रुपये ज्यादा खर्च होते थे। माइक्रो बायोलॉजी की 10 तरह की जांचें भी हो रही हैं।
सेंट्रल लैब में शुगर के रोगियों के लिए एचबीए-1 सी जांच शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार मरीज के पर्चे पर बारकोड की व्यवस्था ने काफी सहूलियत दी है। किसी भी जांच की सॉफ्ट कापी देखने के लिए अब मरीज का पर्चा ही काफी है।
रीढ़ व फेफड़ों के पानी की भी जांच
रीढ़ की हड्डी में पानी को लेकर होने वाली स्पाइनल क्रूड जांच व फेफड़ों के पानी की जांच के लिए मरीज अभी तक कानपुर जाते थे। इसके अलावा हार्ट की जांच से लेकर गांठ की एफएनएसी जांच के लिए सैफई व कानपुर सैंपल जाते थे। अब इन जांचों को सेंट्रल लैब में मुहैया कराया जा रहा है।

सेंट्रल लैब ने 55 तरह की जांचों की सुविधा मिल गई है। बायोप्सी को छोड़कर सभी तरह की जांचें सेंट्रल लैब में ही हो रही हैं। कम कीमत होने से मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है।
-डॉ. मुकेश वीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed