फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   54 lakh stolen including cash from five houses in Laxmanpur

Auraiya News: लक्ष्मणपुर में पांच घरों से नकदी समेत 54 लाख की चोरी

Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
54 lakh stolen including cash from five houses in Laxmanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों में घुस कर नकदी समेत 54 लाख की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस बुलाई। एक साथ पांच घरों में हुई चोरी से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। वहीं गश्त पर लोगों ने सवाल खड़े कर नाराजगी जाहिर की। पुलिस अधिकारियों ने घरों से साक्ष्य जुटाने के साथ ही जल्द खुलासा किए जाने की बात कही है।
चोरों ने लक्ष्मणपुर के पूर्व प्रधान समेत पांच घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी विनय सिंह की पत्नी शालिनी, ताई बिट्टन देवी, सास गीता देवी व बच्चे कमरे में सो रहे थे। शालिनी ने बताया कि उसके पति गाजियाबाद में रहते हैं। सुबह जब वह उठी तो पीछे के दरवाजे की कुंडी कटी मिली। कमरों में रखी अलमारी, बक्से का सामान बिखरा था। छानबीन करने पर अलमारी में रखे ढाई हजार रुपये, करीब तीन लाख के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

गांव के नारायण सिंह के घर पर चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे। रात में छोटे बेटे होम सिंह की पत्नी गायत्री देवी अकेली थी। पिता पुत्र घर पर नहीं थे। गायत्री ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व पांच हजार नगद चोरी कर ले गए हैं। अनिल सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर कमरे में सो रहे थे। शौचालय की छत से पहुंचे चोरों ने छत का जाल काट दिया और आंगन में उतर आए। जिस कमरे में वह सो रहा था चोरों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह किसी तरह वह कमरे से बाहर निकाला और देखा तो अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों से करीब 15 लाख के जेवर, 20 हजार रुपये गायब मिले। वहीं गांव के ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने उसके कमरे को बाहर से बंद कर घर में रखा करीब 14 लाख के जेवर, पांच हजार रुपये नकद ले गए। गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र स्वर्गीय यतेंद्र सिंह के घर पर चोरों ने धावा बोला।
घर पर पूर्व प्रधान की बहू शिल्पी, पत्नी उमा देवी कमरे में सो रही थी। सुबह उठने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब 20 लाख के जेवर, 20 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। पूर्व प्रधान के घर समेत पांच घरों में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी पर सीओ भरत पासवान, कोतवाल मुकेश सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सभी घरों में छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले
चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने गांव में एक घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मगर पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लगे। इधर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश भी नजर आया। इस दौरान लोगों ने गश्त बढ़ाने और जल्द क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग की।

---
पुलिस चौकी बनाने की उठी मांग
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लक्ष्मणपुर गांव के लोगों ने दरवट में पुलिस चौकी बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए जमीन दी जाएगी। इस पर मामले को देखते हुए सीओ भरत पासवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द दरवट गांव में पुलिस चौकी स्थापित कराई जाएगी। यहां पर पुलिस कर्मी तैनात कर गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed