फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सी विजिल से लोकसभा चुनाव में 100 मिनट में होगी कार्रवाई

सी विजिल से लोकसभा चुनाव में 100 मिनट में होगी कार्रवाई

Fri, 15 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सी विजिल से लोकसभा चुनाव में 100 मिनट में होगी कार्रवाई
औरैया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने वालों पर अब चौथी आंख की भी निगहबानी रहेगी। आयोग की ओर से सी-विजिल ऐप लांच किया जा रहा है। इससे शिकायतें व वीडियो डाले जाने पर शिकायतकर्ता का तो नाम गुप्त रखा जाएगा, तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सी-विजिल ऐप के माध्यम से चुनाव प्रभावित करने वालों के खिलाफ जनता सीधे तौर पर शिकायत दर्ज करा सकेगी। इसके लिए चुनाव को प्रभावित करने वाले तरीके अपनाते समय उनकी फोटो व वीडियो को अपलोड करना होगा। सौ मिनट के अंदर संबंधित शिकायत पर कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव वाले क्षेत्रों में इस एप को लांच किया जा रहा है। ऐप जिले में 18 मार्च को प्रथम अधिसूचना के साथ लांच होगा। इस ऐप के माध्यम से चुनाव प्रभावित करने वालों के खिलाफ आम नागरिकों को भी सीधे शिकायत दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है। इस ऐप के लांच हो जाने से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर अतिशीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर रुपये बांटने, शराब बांटने, उपहार बांटने या बूथ कैप्चरिंग करने वालों के फोटो या दो मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। साथ ही घटना वाले स्थान का पते की भी जानकारी देनी होगी। इस पूरी जानकारी के अपलोड होते ही शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी कोड जारी किया जाता है। इससे वह मोबाइल पर की जाने वाली कार्रवाई की पूरी जानकारी पता कर सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा शिकायत को फील्ड इकाई में काम करने वाले फ्लाइंग स्कॉट, स्टेटिक निगरानी दल को तत्काल ट्रंासफर कर दिया जाता है। इस पर सी डिस्पेचर नाम से आईएस आधारित एप्लीकेशन होता है। इससे संबंधित अधिकारी को उक्त स्थान पर सीधे पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश मिलते हैं। अधिकारी उक्त जांच की रिपोर्ट पीठासीन अधिकारी को रिपोर्ट भेजता है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर भेजी जाती है। साथ ही शिकायत करने वाले को 100 मिनट में की गई कार्रवाई के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस ऐप में केवल आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत पर ही कार्रवाई किए जाने की व्यवस्था है।




सी-विजिल ऐप को मोबाइल पर चालू करने के लिए इसको प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल नाम से डाउनलोड करना होगा। इसके उपरांत उस पर बताए गए तरीके से शिकायत दर्ज करानी होगी।


आने वाली ऑन लाइन शिकायतों पर चुनाव आयोग की भी रहेगी पैनी नजर
-गिफ्ट देते वीडियो मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल होगा एक्शन
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed