{"_id":"5c646560bdec220c0c321fa1","slug":"51550083424-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर स्थित तालाब का शीघ्र होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नगर स्थित तालाब का शीघ्र होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर पुराने मुगलरोड पर स्थित तालाब के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। तालाब के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार की।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल क्षेत्र में स्थित सभी तालाब अतिक्रमण की चपेट में हैं। गांधी नगर मुगलरोड पर स्थित एक तालाब पर बहुत पहले अतिक्रमण ढहाया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्य आगे नहीं बढ़ सका था। बुधवार को नगर पंचायत बाबरपुर के जेई कृष्णमोहन अग्निहोत्री ने अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल पोरवाल के साथ तालाब के सुंदरी के लिए स्टीमेट तैयार करने के लिए पैमाइश की।
जेई ने बताया कि तालाब का स्टीमेट तैयार कर तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल, सड़क का निर्माण कराया जाएगा। फूल-पौधे लगवाए जाएंगे। इससे पहले मुगलरोड की ओर अधूरे पड़े नाले को भी तैयार करवाया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमेन पति मदनलाल पोरवाल, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर सतीश पांडेय, बाबा गोपालदास, लला दुबे, मुकेश दुबे, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- स्टीमेट तैयार करने के लिए जेई ने की नापजोख
अमर उजाला ब्यूरो