{"_id":"5c5f23b0bdec2273a92495f6","slug":"51549738928-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रशिक्षुओं की टीचिंग समाप्त पर हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रशिक्षुओं की टीचिंग समाप्त पर हुआ आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। सिंह वाहिनी महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं की टीचिंग समाप्ति पर कस्बेे के गौतमबुद्ध इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों सहित सभी प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
सिंह वाहिनी महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं का बीस दिवसीय प्रशिक्षण कस्बे के गौतमबुद्व इंटर कॉलेज में चल रहा था, जिसका शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर एक कार्यक्रम कर प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के अलावा बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। बीस दिन के प्रशिक्षण के दौरान जहां प्रशिक्षुओं ने अध्यापन की बारीकियों को सीखा वहीं जूनियर वर्ग के बच्चों को पढ़ाया।
कार्यक्रम में सिंहवाहिनी के प्राचार्य डॉ. अजय राजपूत ने कहा कि शिक्षण प्रशिक्षण में बच्चों व प्रशिक्षुओं दोनों को सीखने का मौका मिलता है। बच्चे भी अपने प्रशिक्षु शिक्षक से अपने प्रश्नों का जवाब बिना संकोच के पूछते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से सीखने में ज्यादा रुचि पैदा होती है। शीघ्र ही समझ में आता है। अध्यापक को सदैव छात्रों से मृदभाषी व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान श्याम केश,अजय कुशवाहा, डॉ. पातीराम, केपी सिंह, सीएल बघेल, दीपू कुशवाहा, विक्रम सिंह, कविलेंद्र गुप्ता, सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-कार्यक्रम कर प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई