{"_id":"5c5dd270bdec22077e4365c0","slug":"51549652592-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की कीमत बढ़ाए जाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की कीमत बढ़ाए जाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर शुक्रवार को किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके जमीन की कीमत उन्हें काफी कम दी जा रही है। बताया कि जमीन एक्सप्रेस वे में जाने से वे भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों ने जमीन की कीमत बढ़ाए जाने की मांग की।
शुक्रवार को अछल्दा ब्लाक के ग्राम लालपुर के पचास से अधिक किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रमोद कुमार, विनय कुमार, रमाकांत, सुखवीर सिंह, शिवराज सिंह, भगवान दास, रघुवर सिंह, कुरील कुमार, रमाकांत, भोगीलाल, हज्जाराम, दिवारीलाल, विमल कुमार, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, सत्य प्रकाश आदि ने जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उनके गांव से होकर निकल रहा है। इसमें उन सभी लोगों की खेती योग्य जमीन जा रही हैं। बताया कि उनके गांव के आसपास जमीन की कीमत बहुत कम हैं।
हाईवे में जाने वाली जमीन का सरकारी रेट काफी कम हैं। इससे उनका गुजर बसर होने वाला नहीं हैं। किसानों ने कहा कि कई किसान ऐसे हैं जो जमीन देने के बाद भूमिहीन हो जाएंगे और मिलने वाला धन भी अधिक दिनों तक नहीं चल सकेगा। किसानों की माली हालत को देखते हुए जमीन की कम कीमत को बढ़ाया जाए, जिससे कि किसान दूसरी जगह खेती योग्य जमीन ले सकें। किसानों ने कहा कि जमीन की कीमत नहीं बढ़ाई गई तो वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के लिए जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों ने जमीन की कीमत बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
-जमीन की कीमत बढ़ाए जाने की मांग, डीएम को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो