{"_id":"5c5dcd0bbdec2211ac1aef48","slug":"51549651211-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ जोड़े आज परिणय सूत्र में बंधेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ जोड़े आज परिणय सूत्र में बंधेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को चौधरी विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज में 100 गरीब परिवार की बेटियों की शादी होगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अब तक 100 जोड़ों को चिह्नित किया जा चुका है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। अब तक जिले में तीन चरणों में कई जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा जा चुका है। नौ फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकार प्रति जोड़ा विवाह के लिए 51 हजार रुपये दे रही है। इससे पहले 35 हजार रुपये खर्च करती थी। बेटी के खाते में विदाई के तौर पर अभी तक 20 हजार रुपये दिए जाते थे।
इस बार 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अभी तक 10 हजार रुपये से बेटी के लिए सामान व पांच हजार रुपये टेंट, खाने समेत अन्य व्यवस्था में किया जाता था। सरकार ने इस बार टेंट समेत अन्य खर्च के लिए छह हजार रुपये दिए जाने के आदेश दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि शनिवार को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अभी तक 100 जोड़ों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
-जिला प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
अमर उजाला ब्यूरो