{"_id":"5fef651f8ebc3e3eb53304e4","slug":"5-ado-take-charge-of-477-panchyat-auraiya-news-knp6034454171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद 477 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद 477 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के एक हफ्ते बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। नए साल पर पांच एडीओ पंचायत को 477 ग्रामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह एक एडीओ पंचायत पर करीब 95 गांवों की जिम्मेदारी है।
डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिव कुमार पाठक एडीओ पंचायत ब्लॉक औरैया, अजीतमल ब्लॉक, सुरेश चंद्र पांडेय एडीओ पंचायत ब्लॉक सहार, शिव प्रताप सिंह पाल एडीओ पंचायत सहार, अतुल कुमार त्रिपाठी एडीओ पंचायत एरवाकटरा व एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पांडेय को बिधूना ब्लॉक के प्रशासक पद का दायित्व सौंपा गया है।
एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों का निर्माण कराना प्राथमिकता होगी। नए कार्य नहीं कराए जाएंगे। इंटरलॉकिंग के अलावा अन्य निर्माण कार्य भी नहीं कराए जाने हैं। गौरतलब है कि प्रशासकों की नियुक्ति में विलंब से सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन जैसे शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। अब इनके गति पकड़ने की उम्मीद है।