फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4th young girl deadbody found

एक साथ उठी चार अर्थियां, मंडप हुआ सूना

Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
4th young girl deadbody found
अयाना (औरैया)। यमुना नदी में डूबी चौथी युवती का शव भी बुधवार सुबह मिल गया। चारों युवतियों की मौत से फरिहा गांव में चूल्हे ठंडे पड़े रहे। गांव के हर एक व्यक्ति की आंख नम रही। शादी वाले घर पर मंडप सूना रहा। देर शाम चार लोग बरात लेकर गए।
विज्ञापन

फरिहा निवासी सुरेश के पुत्र दीपक की बरात बुधवार को इटावा के बौराइन निवासी चंद्रपाल के घर जानी थी। मंगलवार को सुरेश के भाई रमेश की बेटी के साथ रिश्तेदारी में आई युवतियां यमुना में नहाने के दौरान डूब गईं थीं।
विज्ञापन

सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से रमेश की भतीजी आकांक्षा, रिश्तेदारी में आई कीर्ति, तनु व कल्पना की डूबने मौत हो गई थी। पुलिस ने देर रात गोताखोरों की मदद से शव ढूंढ निकाले। बुधवार को एक साथ चारों शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली अस्पताल भेजे गए। बुधवार को मंडप सूना रहा, रस्मे नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने बचाई मां की जान
यमुना में नहाने के दौरान जिस वक्त प्रियंका चारों युवतियों को बचाने का प्रयास कर रही थी। तो प्रियंका की तीन वर्ष की बेटी अचानक रोते हुए नदी की ओर बढ़ गई। उसे बढ़ता देख प्रियंका पीछे हटी और पहले बेटी को बाहर किया। इससे उसकी जान बच गई।
एनडीआरएफ के आने से पहले गोताखोरों ने निकाले शव
गोताखोर महादेव, चंदन ने साथियों के साथ तेज आंधी और पानी के बीच तीन शव तलाश लिए। बुधवार सुबह कानपुर से एनडीआरएफ टीम आई और चौथा शव भी तलाश लिया।
पति और फिर बेटी की मौत से बेसुध दिखी कांति
यमुना में डूबने से कल्पना की मौत के बाद मां कांति देवी बेसुध दिखी। कांती के पति रमेश की पिछले माह ही मौत हो गई थी। घर वाले अभी इस सदमे से उबर नहीं पाए थे, कि कल्पना की मौत ने गम दोहरा कर दिया।
एकलौती बहनें थीं आकांक्षा और तनु
सुशील कुमार ने बताया कि उसकी बेटी आकांक्षा दो भाइयों में एकलौती थी। उसकी मौत के बाद से मां नीलम का बुरा हाल है। वहीं जितेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी तनु भी दो भाइयों में अकेली थी और इंटर की पढ़ाई कर रही थी। मां सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है।

सांसद ने पीड़ितों को बंधाया ढांढस
चार युवतियों की मौत पर बुधवार को राज्यसभा सांसद गीता शाक्य गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से बात करने के साथ ही सभी को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही सरकार से मिलने वाली मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण, उदय सिंह सेंगर, राजकुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed