{"_id":"5d5ee4278ebc3e6c535a5992","slug":"471-accounts-of-471-gram-panchayats-in-the-district-auraiya-news-knp5090199110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 471 के खातों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 471 के खातों पर रोक
विज्ञापन
औरैया। जिले की ग्राम पंचायतों में वित्तीय लेनदेन प्रणाली पारदर्शी बनाने के लिए शासन कटिबद्ध है। पब्लिक फाइनेशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) सुविधा से न जुड़ पाने से जिले की 477 ग्राम पंचायतों में 471 के खातों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। छह ग्राम पंचायतों ने पीएफएमएस से 668732 रुपये का भुगतान किया है। 25 के डोंगल तैयार हो चुके हैं।
शासन ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो और अन्य कार्यों का पीएफएमएस से भुगतान करने के निर्देश अप्रैल 2019 से दिए थे लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव में इसमें ढिलाई बरत रहे थे। शासन ने गंभीरता से लेकर 15 अगस्त तक पीएफएमएस व्यवस्था शुरू न करने वाली पंचायतों के खातों में रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जिले में 477 ग्राम पंचायतों में अभी तक ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दौलतपुर, सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरका, कुंवरदेवपुर, रजौहापुर, हरचंदपुर (अछल्दा), एरवाकटरा चिकटा ने पीएफ एमएस से भुगतान शुरू कर दिया है। ये पंचायतें अभी तक 668732 रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। 25 ग्राम पंचायतों के डोंगल तैयार हो चुके हैं। 471 ग्राम पंचायतों के खातों पर अभी तक रोक लगी हुई है। इस संबंध में जिला पंचायत राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक कमलाकर ने बताया कि शासन वित्तीय अनियमितताओं को लेकर गंभीर है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, एरवाकटरा, अछल्दा, बिधूना और सहार के एडीओ पंचायत को अपने-अपने ब्लाकों की ग्राम पंचायतों को जल्द से जल्द पीएफएमएस से जोड़ने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पीएफएमएस सुविधा से जुड़ने के बाद ही ग्राम पंचायतों के खातों पर लगी रोक हट सकेगी।