फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बैनामों की प्रगति बढ़ाई जाए

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बैनामों की प्रगति बढ़ाई जाए

Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बैनामों की प्रगति बढ़ाई जाए
अजीतमल (औरैया)। जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील अजीतमल का औचक निरीक्षण किया। तहसील के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बैनामों की प्रगति बढ़ाने को कहा। चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह तहसील अजीतमल पहुंचे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के हो रहे बैनामों की प्रगति की जानकारी ली। इस पर उपजिलाधिकारी रामजीवन ने बताया कि अब तक 125 काश्तकारों ने बैनामा कराया है। मंगलवार को तीन काश्तकारों ने बैनामा कराया है। उन्होंने ग्राम पंचायत ऊंचा के लेखपाल राजेंद्र बघेल द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस के लिए चल बैनामों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी लेखपालों को कड़े निर्देश देते हुए कार्य में प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे में भू अधिग्रहण वाले क्षेत्रों में जाकर के किसानों से सीधा संपर्क करें। उन्हें अधिक से अधिक बैनामा कराने के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों को गांव से आने-जाने की सुविधा देते हुए उनकी हर संभव मदद करें। उन्होंने लेखपालों द्वारा कोई भी लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


तहसीलदार को किसानों के खाते में तत्काल पैसा पहुंचाने पर भी जोर दिया। तहसील भवन में कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साइकिल स्टैंड, अधिवक्ताओं के बैठने के लिए जगह तथा कैंटीन आदि के लिए चिह्नित जमीन देखी। कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधूरे पड़े रास्ते और अन्य कार्यों के बारे में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने तहसील अजीतमल के उपजिलाधिकारी रामजीवन एवं तहसीलदार गौतम सिंह को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed