फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सेल्फी स्टैंड पर बच्चों में सेल्फी लेने को दिख रहा उत्साह

सेल्फी स्टैंड पर बच्चों में सेल्फी लेने को दिख रहा उत्साह

Sun, 10 Feb 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी स्टैंड पर बच्चों में सेल्फी लेने को दिख रहा उत्साह
औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव प्रदर्शनी में बड़ों की अपेक्षा बच्चों की ज्यादा भीड़ जुट रही है। प्रदर्शनी में पहली बार बनाए गए सेल्फी स्टैंड को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।ब्रेक डांस झूला व वॉटर बोट झूले का भी बच्चे भरपूर आनंद ले रहे हैं। उधर प्रदर्शनी में खरीदारी करने को लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है।
विज्ञापन



पुराना नुमाइश मैदान पर शरदोत्सव प्रदर्शनी में शनिवार को लोगों की भारी भीड़ दिखी। इस दौरान प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी स्टैंड पर सबसे ज्यादा बच्चों में उत्साह दिखा। सेल्फी स्टैंड पर एफिल टॉवर व हाथी की आकृति की विदेशी झरने की लगाए गए चित्र लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनी में पहली बार वॉटर बोट झूला लगाया गया है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी प्रदर्शनी में खासे इंतजाम किए गए हैं। आग लगने की स्थिति से निपटने को फायर स्टिंग्यूशर भी लगाए गए हैं। साथ ही प्रदर्शनी में बाहर से आने वाले दुकानदारों की सुरक्षा के लिए अस्थाई चौकी का भी निर्माण किया गया है। शाम होते ही प्रदर्शनी परिसर रंग बिरंगी रोशनी से चकाचौंध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शरदोत्सव प्रदर्शनी में सेल्फी स्टैंड पर दिख रहा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed