{"_id":"5c5dd292bdec22738d0b6281","slug":"41549652626-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के पालन करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के पालन करने का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। जनता महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर जनता को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर जोर देते हुए शपथ दिलाई।
शुक्रवार को कस्बे के जनता महाविद्यालय अजीतमल के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उमेशचंद्र दीक्षित ने झंडी दिखाकर किया। वहीं रैली से पहले छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएंगे और दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। तदोपरांत डॉ. वीरेश भदौरिया के नेतृत्व में निकाली गई यातायात रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कसबे के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिराहा अजीतमल तक पहुंची। जहां से पुन: विद्यालय प्रंागण पहुंचकर खत्म हुई।
रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में यातायात सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। वहीं मार्ग में मिलने वाले वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील भी कर रहे थे। मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती, एक भूल करे नुकसान, छीने खुशियां और मुस्कान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में जनता इंटर कालेज के छा़त्र-छात्राओं ने भी भागेदारी की। रैली को सफल बनाने में जनता महाविद्यालय के अध्यापक डॉ. बीरेश भदौरिया, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. रामबहादुर यादव, डॉ. गिरजेश सक्सेना, डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. बीबी सिंह, उपेंद्र चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-जनता महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात रैली
अमर उजाला ब्यूरो