फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शौचालय न बनवाने वालों को लगाई फटकार

शौचालय न बनवाने वालों को लगाई फटकार

Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
शौचालय न बनवाने वालों को लगाई फटकार
उरई/कदौरा। नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला उमरारखेरा व शांति नगर का निरीक्षण कर शौचालय न बनाने वाले दो दर्जन लोगों को जमकर फटकारा और तीन दिन में शौचालय निर्माण पूरा न होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। टीम के तेवर देखकर लोगों ने जल्द शौचालय बनवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ईओ संजय कुमार की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, टैक्स संग्राहक अखिलेश मिश्रा व नगर पालिका की टीम डिप्टीगंज चौकी प्रभारी साबिर अली के साथ मोहल्ला शांतिनगर व उमरारखेरा पहुंची। जहां शौचालय की किस्त लेने के बावजूद शौचालय पूरे नहीं बनवाए गए थे।
विज्ञापन


अधूरे शौचालय होने पर दो दर्जन लोगों को जमकर फटकार लगाई गई। चेतावनी दी गई कि जल्द ही शौचालय न बनवाने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोहल्ले में गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक को भी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लाक क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी डोर टू डोर सत्यापन कर शौचालय निर्माण देखा। गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित त्राहिया ने पथरेहटा कानाखेड़ा में पहुंचकर शौचालय निर्माण कार्य को देखा व लाभार्थियों से जल्द शौचालय बनाने को कहा। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर चेतावनी भी दी। इस दौरान प्रधान सेवाराम, अवध पाल, मानसिंह, आदि मौजूद रहे।


नगर पालिका की जगह पर अतिक्रमण कर निर्माण करने पर दो लोगों को नोटिस दी गई। मरघट के पास बाईपास पर नाले पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने वाले रिटायर्ड दारोगा को भी नोटिस दी गई। जबकि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास बने एक गेस्ट हाउस की कुछ जगह को अतिक्रमण में मानते हुए संचालक को नोटिस दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed