{"_id":"59e10b894f1c1b79548b733e","slug":"41507920777-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर मुंबई की ट्रेनों का रिजर्वेशन फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर मुंबई की ट्रेनों का रिजर्वेशन फुल
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
उरई। दीपावली के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। मुंबई से चलकर उरई होते हुए लखनऊ जाने वाले गाड़ियाें में रिजर्वेशन फुल हो गया है। वेटिंग की स्थिति भी 400 के पार है। इसी तरह लखनऊ से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में बिहार के प्रमुख त्योहार छठ के मद्देनजर 28 अक्तूबर तक भारी वेटिंग चल रही है।
19 अक्टूबर को पड़ने वाले दीपावली के त्योहार क ो देखते हुए लगभग सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रहे है। आरक्षण की वेटिंग भी 400 के पार पहुंच गई है। मुंबई से लखनऊ की ओर जाने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की स्थिति 18 अक्तूबर तक 400 को पार कर चुकी है।
18 से 25 अक्तूबर तक वेटिंग 250 तक चल रही है। इसी तरह 11079 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस व 11015 कुशीनगर गोरखपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में 18 अक्तूबर तक यही स्थिति है। वहीं लखनऊ व गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
बिहार में बड़े उत्सव के रुप में छठ पर्व मनाया जाता है, जो 25 अक्तूबर को पड़ रहा है। इसे देखते हुए बिहार से आने वाली ट्रेनों में 28 अक्तूबर तक वेटिंग 250 तक पहुंच चुकी है। 12533 लखनऊ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर तक रिजर्वेशन की वेटिंग 250 है।
इसी प्रकार 12174 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक उद्योग नगरी एक्सप्रेस, 12108 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12511 गोरखपुर त्रिवेंद्रम राप्ती सागर एक्सप्रेस व 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस ट्रेनों मेें की यात्रियों को 200 से ऊपर की वेटिंग मिल रही है।
-बिहार जाने वाली ट्रेनों पर छठ पर्व का असर
अमर उजाला ब्यूरो