{"_id":"682f773b3820caf3cb0f680d","slug":"400-poles-broken-in-the-storm-power-supply-disrupted-auraiya-news-c-211-1-aur1007-126270-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी में 400 खंभे टूटे, बिजली सप्लाई बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी में 400 खंभे टूटे, बिजली सप्लाई बेपटरी
विज्ञापन
औरैया। बुधवार देर रात आंधी व बारिश ने जिले भर में अव्यवस्था फैला दी। सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। जिलेभर में 400 जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए। कहीं दीवार ढही तो कहीं पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें ध्वस्त हो गईं। कई इलाकों में गुरुवार की देर शाम तक बिजली के फाल्ट की मरम्मत होती रही।
बुधवार की रात आंधी के साथ ही बिजली सप्लाई ठप होने लगी। गुरुवार सुबह 10 बजे तक शहर क्षेत्र की बिजली लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। इस सब के बीच उपभोक्ताओं को बिना बिजली के बीच परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली लाइनों को ठीक करने व नए पोल लगाने की कवायद देर शाम तक चलती रहीं। सुबह बिजली नहीं आने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चक्रवात तूफान व बारिश के बीच जिलेभर के करीब 400 बिजली के खंभे टूटे हैं। जिन्हें बदला जा रहा है। शहर क्षेत्र में सुबह ही लाइन ठीक करते हुए बिजली बहाल करा दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में काम जारी है। रात तक काम पूरा कराते हुए बिजली बहाल कराई जाएगी। सभी टीमें लगी हुईं हैं।