फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   400 bighas of crops submerged; hopes for daughter's wedding dashed.

Auraiya News: 400 बीघा फसल डूबी, बिटिया की शादी के अरमानों पर फिरा पानी

Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 12 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
400 bighas of crops submerged; hopes for daughter's wedding dashed.
गोविंद कुमार - फोटो : Archive
बेला। तहसील बिधूना क्षेत्र से निकली पांडु नदी का पानी उफान पर है। तिरकों, गैली, ढिपरा, बर्रु सहित अन्य छह से ज्यादा गांवों के 400 बीघा से ज्यादा खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हैं। किसान प्रशासन लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एक किसान की बेटी के अगले माह हाथ पीले होने हैं। अब फसल डूबने से बिटिया की शादी के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बेला से लक्ष्मीरामपुरवा की तरफ जाने वाले पांडु नदी पुल उफनाई है। इसका पानी आसपास खेतों में बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल की थी जो पानी डूबी हुई है। कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। जब कभी हल्की सफाई हो जाती है। क्षेत्र में 400 बीघा फसल डूबी हुई है। किसानों ने बताया कि चंदा करके सफाई कराई है, लेकिन इससे नाममात्र ही राहत मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर फसल की थी, अच्छा मुनाफा मिलने की आस भी थी, लेकिन सफाई न होने की वजह से फसल डूब गईं। अब अगर पानी निकल भी जाता है तो फसल सड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चंदा करके खुद कराई सफाई
फोटो-45
उनकी 45 बीघा जमीन पर धान की फसल खड़ी थी। एक अगस्त से डूबी हुई है, जिससे फसल नष्ट हो गई हैं। पांडु नदी की सफाई वर्ष 2024 में हुई थी। गंदगी की वजह से आसपास गांव की 400 बीघा फसल डूबी हुई है। हम लोगों ने जेसीबी लगवाकर पुल के पास स्वयं कुछ सफाई कराई है। जिससे कुछ पानी ही निकल सका है।
-गोविंद कुमार, किसान

--

फोटो- 46

मेरी दो बीघा खेत है। करीब पांच दिन से पानी भरा हुआ है। पांडु नदी की सफाई न होने से यह समस्या आई है। सब कागजों में काम हो जाते हैं। अधिकारी समस्या को सुनने तक नहीं आते।

-राधाकृष्ण, किसान

--

फोटो-47

20 बीघा जमीन पर 50 हजार की लागत से धान की फसल लगाई थी। जलभराव होने के कारण नष्ट हो गई है। अगले महीने बेटी की शादी है। इधर-उधर से कर्ज करके शादी कर लेते, इसके बाद फसल से रुपये मिलता। उससे कर्ज अदा कर देते। सभी योजना पर पानी फिर गया।

-राजेश कुमार,किसान

--

फोटो-48

नौ बीघा जमीन पर धान की फसल खड़ी थी। 10 दिन से जलभराव होने के कारण फसल नष्ट हो गई है। कर्जा लेकर 20 हजार रुपये लगाकर रोपाई की थी। अब क्या करें समझ नहीं आ रहा है।


-पवन भदौरिया, किसान

--

इन किसानों की फसल हुई है जलमग्न

गांव बेला बस्ती निवासी प्रमोद कुमार बाथम की 35 बीघा, गोविंद दोहरे 45 बीघा, मनोज बाथम पांच बीघा, विनोद दुबे 10 बीघा, मुन्ना लाल सविता 10, मुन्नू बाथम तीन बीघा में बाजरा, बाबूराम तीन बीघा बाजरा। शीलू कुशवाहा तीन बीघा, राधाकृष्ण दो बीघा, राजू बाथम 15 बीघा, आदित्य ठाकुर 15 बीघा, कमल सिंह पांच बीघा, मुन्नू भदौरिया 10 बीघा, बलराम सिंह बाथम 20 बीघा, श्यामू वर्मा 10 बीघा, बंटू दुबे 8 बीघा।
-----------
कल वहां स्वयं गए थे निरीक्षण करने। किसानों की खाली जमीन पर पानी भरा है। फसल नहीं डूबी हैं।
- नमन कुमार, एसडीएम

गोविंद कुमार

गोविंद कुमार- फोटो : Archive

गोविंद कुमार

गोविंद कुमार- फोटो : Archive

गोविंद कुमार

गोविंद कुमार- फोटो : Archive

गोविंद कुमार

गोविंद कुमार- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed