फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 thousand cheated in the name of giving agency

एजेंसी देने के नाम पर ठगे 40 हजार

Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
40 thousand cheated in the name of giving agency
दिबियापुर (औरैया)। बिजली उपकरण बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी ने एजेंसी के नाम पर 40 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शांतिनगर दिबियापुर निवासी अर्श के अनुसार, बिजली उपकरण बनाने वाली एक प्रसिद्ध कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से विद्युत उपकरण एजेंसी के लिए पीड़ित ने पांच जून को संपर्क किया। आठ जून को कंपनी की ओर से ई-मेल के जरिए फार्म प्राप्त हुआ। इसे भरकर भेजने के बाद 22 जून को डीलरशिप ऐप्रूवल की सूचना प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें कंपनी के खाते में 40 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। तब उसने 40 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद सिक्योरिटी अकाउंट के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। कई बार फोन करने के बावजूद अभी तक पीड़ित के रुपये वापस नहीं मिल रहे हैं। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed