फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 buses operated on Delhi route during festive season

Auraiya News: त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट पर 40 बसें संचालित

Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
40 buses operated on Delhi route during festive season
फोटो-18 एयूआरपी 01- डिपो में रसूलाबाद के लिए बस का इंतजार करते यात्री। संवाद-
विज्ञापन

-बिधूना से इटावा होकर आगरा के लिए चलीं पांच बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यात्रियों की संख्या बढ़ने को लेकर दिल्ली रूट पर रिकार्ड 40 बसों को दौड़ाया गया। इसके अलावा कंचौसी, लहरापुर, लछियामऊ और रसूलाबाद के यात्रियों को रोडवेज ने त्योहार पर चार बसों की सौगात दी गई। औरैया से दिल्ली वाया रसूलाबाद के लिए चारों बसें दौड़ाई गईं। इससे इस रूट के सैकड़ों गांवों के लिए यातायात सुगम हो गया। इसके साथ ही रोडवेज ने अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाएं।
कानपुर के रसूलाबाद होकर अभी तक औरैया से महज एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा था। यह बस कंचौसी, लहरापुर, रसूलाबाद, याकूबपुर, बेला व बिधूना से इटावा होकर दिल्ली का सफर करती थी। जबकि इस मार्ग पर औरैया व कानपुर देहात के सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों के हजारों लोग रोजाना औरैया, कानपुर व अन्य शहरों से आवागमन करते हैं। बसों की संख्या कम होने से यहां के लोगों को यातायात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारी सीजन में यात्री बढ़ने के साथ ही यह समस्या और बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए डिपो ने इस मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर शुरू हुए बसों के विशेष संचालन में इस रूट पर चार बसें शनिवार को दौड़ाई गई। रोडवेज में बस संचालन का प्रभार देख रहे आरएन दुबे ने बताया कि आज से औरैया से रसूलाबाद होकर दिल्ली के लिए चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा औरैया से बिधूना, इटावा होकर आगरा के लिए पांच बसें चलाई गई हैं।

जबकि औरैया से इटावा, मैनपुरी, एटा होकर दिल्ली के लिए 40 बसें भेजी गई हैं। वहीं, 18 बसें आगरा, एक बस शाहजहांपुर, दो बसें बरेली होकर मुरादाबाद गई हैं। इनमें आगरा व दिल्ली मार्ग की कुछ बसें छिबरामऊ होकर भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed