{"_id":"60dcb5ac8ebc3ebb4a5ab6d0","slug":"4-injured-in-house-caught-fire-auraiya-news-knp6374876193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़े और मकान में लगी आग, दो मासूम समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़े और मकान में लगी आग, दो मासूम समेत चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे के नवीननगर मोहल्ले में मवेशियों के बाड़े और एक घर में आग लग गई। इसमें दो मासूम समेत चार लोग झुलस गए। तीन मवेशी जलकर मर गए।
नवीन नगर मोहल्ले में बालिस्टर सिंह रहते हैं। बुधवार दोपहर मकान के पास बने बाड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पड़ोस में बने गीता के मकान को भी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आग बढ़ते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग से एक भैंस, बकरी, पड़िया जलकर मर गए। गीता की गृहस्थी राख हो गई। बाड़े के पास खेल रहे चुन्नीलाल के बच्चे मासूम कन्हैया (3) व स्नेहा (9 माह) झुलस गए। वहीं जानवरों को आग से बचाने में बालिस्टर का बेटा प्रवीण कुमार व गीता भी झुलस गई। उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।