फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4 died due to corona

कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 251 ने जीती जंग

Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
4 died due to corona
चार की मौत, 113 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

- 251 ने जीती कोरोना से जंग
- विभागीय अधिकारी बोले, जल्द टूटेगी चेन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 113 और संक्रमित मिले हैं। राहत की बात ये है कि होम आइसोलेशन में रह रहे 251 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। कुल संक्रमित अब 6942 हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र संक्रमण की चेन टूटने की बात कही है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीपीसीआर के 25 और एंटीजन के 88 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमण से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना से कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4754 हो गई है। एक्टिव केस 2504 हैं। जिले में हॉटस्पॉट 311 हैं। चिचौली अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती संक्रमितों की संख्या 35 है। जबकि जिले के बाहर के 19 अस्पतालों में 23 गंभीर संक्रमितों का उपचार जारी है। लखनऊ लैब से अभी आरटीपीसीआर की 1200 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीज तेजी से ठीक होने लगे है। जल्द ही जिले में हालात सुधरने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

गेल के वरिष्ठ प्रबंधक की कोरोना से मौत
दिबियापुर। गेल गांव में रहने वाले गेल के वरिष्ठ प्रबंधक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। 54 वर्षीय वरिष्ठ प्रबंधक की 4 दिन पहले कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। रविवार को उनका आक्सीजन लेवल कम हुआ। इसके बाद उनका गेल गांव स्थित धन्वंतरि अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। एंबुलेंस से उन्हें चिचौली स्थित एल-2 अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed