फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4 cyber criminal arrested

ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य दबोचे, सरगना फरार

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
4 cyber criminal arrested
औरैया। पूर्व चेयरमैन के साथ हुई ठगी के मामले में पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, स्कैनर व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी मुकेश कुमार भारती (फफूंद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन) ने खाते से चार लाख 75 हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 अगस्त को जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड अपडेट कराने के बाद कई बार में उनके खाते से रुपये निकल गए थे। स्वॉट व दिबियापुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पुलिस ने विश्व बैंक बर्रा कानपुर नगर निवासी सगे भाई शुभम सिंह, सौरभ सिंह व सूखापुर सजेती कानपुर नगर निवासी सीबू कुमार, मछैला रिवना थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। ये सभी गुरुवार रात प्लास्टिक सिटी चौकी के आगे एक बोलेरो में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग का सरगना निमिधा पोस्ट कोटरा मकरंदपुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। ठगों के पास से 136 कूट रचित प्लास्टिक शीट पेपर व पांच मोबाइल, एक पेन ड्राइव, पेन कार्ड, वोटर आईडी, रजिस्ट्री समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। चारों को जेल भेजा गया है।

ऐसे करते थे ठगी
ठगों ने पूछताछ में बताया कि वह सरकारी वेबसाइट (आईजीआरएस.जीओवी.इन) से लोगों की जमीन व मकान की रजिस्ट्री से आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, व केवाईसी डाउनलोड करके अंगूठे की छाप ले लेते थे। इसके बाद पॉलीमर प्लास्टिक शीट पर प्रिंट करके कास्टिक मशीन से प्लास्टिक में अंगूठे की छाप ढालकर कूटरचित बायोमीट्रिक आईडी तैयार कर आधार पेमेंट इनेबिल सिस्टम के माध्यम से आईडी लॉगिन कर रजिस्टर करते थे। आधार कार्ड में लगेअंगूठे की छाप के माध्यम से खातों से पे वर्ड व अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से रुपया निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed