फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   36 out of 234 complaints resolved on the spot during Samadhan Diwas

Auraiya News: समाधान दिवस में 234 शिकायतों में 36 का मौके पर निस्तारण

Sun, 04 Feb 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 04 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
36 out of 234 complaints resolved on the spot during Samadhan Diwas
औरैया। जिले के औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 234 शिकायतों में 36 का मौके पर निस्तारण किया गया। अजीतमल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को शिकायतों का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजीतमल में कुल 66 फरियादियों ने आवेदन दिए। जिसमें दस का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है। उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी पंडित सत्यप्रकाश ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पड़ोसी की ओर से ध्वनि प्रदूषण फैलाए जाने की शिकायत की। जिसमें बताया कि पड़ोस में चक्की कारखाना लगा हुआ है। जिससे ध्वनि प्रदूषण होने से जहां 98 वर्षीय बीमार पिता परेशान रहते हैं, तो वहीं कंपन होने से मकान में दरारें आ रही हैं। कई बार मना करने पर भी वह मान नहीं रहे हैं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में सीडीओ अनिल कुमार सिंह व सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। 92 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। बिधूना तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 76 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed