फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   35477 Lekpalon strike pending application

लेखपालों की हड़ताल से अटके 35477 आवेदन

Thu, 08 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 08 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
35477 Lekpalon strike pending application
सदर तहसील में खाली पड़ा लेखपालों का कमरा। - फोटो : अमर उजाला
छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल पर प्रदेश सरकार भले ही चुप हो लेकिन इसका असर जिले की जनता पर पड़ने लगा है। सरकार क ो राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशान तहसील से आवेदन बनवाने वाले हैं। इस हड़ताल का सबसे अधिक असर छात्र वर्ग पर है।
विज्ञापन


लेखपाल  छह सूत्री मांगों को लेकर 17 दिन से हड़ताल पर हैं। इसका सबसे अधिक असर छात्र वर्ग को  उठाना पड़ रहा है। लेखपालों की हड़ताल 23 सितंबर से शुरू हुई थी। तब से वह पूरी तरह से हड़ताल पर हैं। न तो लेखपाल घर पर काम कर रहे और न ही तहसीलों में। लेखपालों की हड़ताल से जन सेवा केंद्रों पर भी छात्रों की भीड़ बार-बार आवेदनों की जानकारी के लिए पहुंच रही है। सबसे अधिक सदर तहसील में आवेदन अटके हुए हैं। 17 दिन की हड़ताल में जिले भर में आय, जाति, मूल निवास और खतौनी के लगभग 35477 आवेदन लटके  हैं। सदर तहसील में आय के 4578 के करीब और जाति के 5220 के करीब आवेदन लटके  हैं।  जिले की तीनों तहसीलों में आय के 11928 और जाति के 11908 आवेदन रुके हैं। आवेदन पत्रों की यह संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। आवेदन जारी न होने पर छात्रों की बेचैनी दिनों दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed