फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बारात लेकर दूल्हे के दरवाजे पहुंची दुल्हन

बारात लेकर दूल्हे के दरवाजे पहुंची दुल्हन

Sat, 13 Apr 2019 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बारात लेकर दूल्हे के दरवाजे पहुंची दुल्हन

विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रु में उस समय लोग दंग रह गए जब पड़ोसी गांव पुर्वा बले की एक युवती परिजनों के साथ महाराम दोहरे के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंच गई। वह उनके पुत्र हिमांशु से शादी करने की जिद करने लगी। पुलिस भी पहुंच गई और मामला बिगड़ते देख सहायल थानाध्यक्ष की मौजूदगी में वर पक्ष के लोगों ने सहमति दे दी। दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर शादी रचाई।



सहायल निवासी रामनरेश दोहरे की पुत्री अंजली सहार क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ती है। वहीं उसकी छात्र बर्रु निवासी हिमांशु से मित्रता हो गई। मित्रता गहरी हुई तो दोनों ने जीवनभर साथ रहने की कसम खा ली। शादी की भी हामी भर ली। बताते हैं कि हिमांशु के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती ने सहायल थाना पुलिस को सूचना दी और शुक्रवार को खुद बारात लेकर बर्रु पहुंच गई। हिमांशु से शादी करने की जिद को लेकर हंगामा किया। सहायल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार व पुर्वा बले के प्रधान रामपाल सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया। तय हुआ कि पांच मई को दोनों की शादी होगी। लेकिन कुछ देर बाद युवती ने शुक्रवार को ही मौके पर शादी करने की रट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाया कि वे आज ही शादी करने की व्यवस्था करें। वर पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में माला की व्यवस्था की। वर पक्ष के दरवाजे पर ही वर-वधू दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली। ग्रामीणों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर मुंह मीठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed