{"_id":"5c5f21e1bdec225eb65df781","slug":"31549738465-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को उनका हक दिलाने के लिए आयोजित होगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को उनका हक दिलाने के लिए आयोजित होगा सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा भी की। बैठक के बाद संगठन के पदाधिाकारियों ने बताया कि प्रधानों को एकजुट करने के विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार की दोपहर बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने बताया कि प्रधानों को एकजुट करने के लिए शीघ्र ही सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संगठन प्रधानों को उनका हक और सम्मान की रक्षा हमेशा से प्रयत्नशील रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन निदेशक पंचायत राज निदेशालय से बातचीत भी हो चुकी है।
सरकार बड़ा कदम उठाएगी। कहा कि प्रधानों की प्रमुख मांगें 25 हजार रुपये महीना मानदेय दिए जाने, प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने, ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष गठित किए जाने आदि हैं। जिला संयोजक जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम शरण शुक्ला ने कहा कि चुनाव पास में ही है। ऐसे में प्रधानों व उनके परिवारीजनों पर फर्जी तरह से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो कि गलत है। ब्लॉक अध्यक्ष नजमुद्दीन का कहना था कि ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के नाम पर धांधली हुई है इसकी जांच कराई जाए। बताया गया कि प्रधान संगठन की ओर से जिला महिला सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे और प्रधानों की समस्याओं को निपटाने जिला उपाध्यक्ष बदन सिंह यादव, महामंत्री परशुराम दुबे समेत अन्य प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
- सम्मेलन में अधिकारी व संगठन पदाधिकारी सुनेंगे समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो