{"_id":"5c05761dbdec2241c54d11a0","slug":"31543861789-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन चालक की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर स्थित ओवरब्रिज पर रविवार की देर रात पहुंची वैन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामरतन (40) पुत्र रघुवीर शर्मा खुद वैन चलाता था। रविवार सुबह शहर से किसी की बुकिंग को छोड़कर औरैया घर वापस आ रहा था। रविवार रात लगभग 11:30 बजे घर से कुछ ही कदमों की दूरी पर कस्बा खानपुर स्थित ओवरब्रिज पर वह पहुंचा था कि तभी अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों को सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने घर पहुंचकर हादसे की जानकारी दी। इस संबंध में मृतक के ससुर रामबहादुर शर्मा निवासी परेहरापुर थाना पुखराया ने बताया कि घटना के समय बेटी सुनीता से दामाद रामरतन की फोन पर बात हो रही थी। इसी बीच बात करते-करते अचानक धड़ाम की आवाज आई और सब कुछ खत्म हो गया। बताया कि मृतक रामरतन के दो पुत्र अमन (11), अनुज (9) व छह माह की एक पुत्री है। बताया कि वैन चलाकर ही दामाद परिवार का भरण पोषण करते थे। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।