फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   3 deid due to corona, 54 possitive

कोरोना से पूर्व विधायक समेत तीन की मृत्यु, 54 नए संक्रमित

Sun, 16 May 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
3 deid due to corona, 54 possitive
औरैया। रविवार को पूर्व विधायक समेत तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 54 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच का दायरा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल का सैफई में इलाज चल रहा था। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। तीन मौतों के साथ जिले में अब मृतकों की संख्या 147 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9808 है।
विज्ञापन

पहले से संक्रमित 206 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक 8362 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 1299 बचे हैं। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 33 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि जिले के बाहर के 18 अस्पतालों में भर्ती 30 गंभीर मरीज भर्ती हैं। जनपद में अब एक्टिव हॉटस्पॉट 233 हैं। लखनऊ लैब से 984 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने जगह-जगह शिविर लगाकर 1500 से अधिक सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed