फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2922 nomination to the 1736 post

तीसरे चरण में 1736 पदों पर 2922 नामांकन

Tue, 24 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
2922 nomination to the 1736 post
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 1736 पदों के सापेक्ष 2922 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम प्रधान पद के कुल 129 पदों के सापेक्ष 1321 नामांकन तो 1607 वीडीसी पदों के सापेक्ष 1601 नामांकन मिले हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अजीतमल और अछल्दा ब्लाकों को शामिल किया गया है। इन ब्लाकों में 21 व 23 नवंबर को प्रधान व वीडीसी के 1736 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई। अजीतमल ब्लाक में ग्राम प्रधान के 68 तथा वीडीसी के 836 तथा अछल्दा ब्लाक में 61 प्रधान के सापेक्ष 771 वीडीसी पद हैं। नामंाकन के पहले दिन दोनों ब्लाकों में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए 989 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


 सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अजीतमल ब्लाक में 921 तथा अछल्दा में 1010 को मिलाकर कुल 1931 दावेदारों ने नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद अजीतमल में 68 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 641 ग्राम प्रधान तथा 836 वीडीसी पदों के सापेक्ष 788 उम्मीवारों ने ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। इसी तरह अछल्दा के 61 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 680 और 771 वीडीसी वार्डों के लिए 813 दावेदारों की ओर से पर्चे दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच जारी
औरैया। तीसरे चरण में पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मंगलवार को ब्लाकों के निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी अजीतमल ब्लाक, असिस्टेंट कमिश्नर व्यापाकर कार्यालय अनूप कुमार सिंह व अछल्दा ब्लाकर के निर्वाचन अधिकारी रजनीकांत यादव ने बताया कि जांच का परिणाम 26 नवंबर को जांच कार्य समाप्त होने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed