फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   27 kilometer road potholes will be improved with Rs 54 lakh

Auraiya News: 54 लाख से सुधरेंगे 27 किलो मीटर सड़क के गड्ढे

Thu, 22 Aug 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
27 kilometer road potholes will be improved with Rs 54 lakh
औरैया। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। धन आवंटित होते ही गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया जाएगा। इस खबर को अमर उजाला ने 19 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शहर से सटे जालौन चौराहे से यमुना पुल मार्ग हो या खानपुर से देवकली मंदिर तथा अन्य मुख्य मार्गों पर गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। इन गड्ढों के कारण अक्सर वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो रहे हैं। सावन माह में शिव भक्तों को देवकली मंदिर पहुंचने के लिए इन्हीं रास्तों से गुजरना पड़ा था, जिससे आए दिन कोई न कोई चोटिल हो रहा था। इसको लेकर अमर उजाला ने 19 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर समस्या को उजागर किया था। उसके बाद सक्रिय हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने सड़क में बने गड्ढों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गड्ढों को भरने के लिए 27 किलोमीटर का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजकर बजट की मांग की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एई एसके तिवारी ने बताया कि सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने और धन आवंटित होते ही गड्ढों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जाएगा। गड्ढों को भरने के लिए 54 लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed