फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   250 villages remained in darkness overnight due to insulator burst

Auraiya News: इंसुलेटर फटने से 250 गांवों में रात भर रहा अंधेरा

Tue, 23 Jan 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
250 villages remained in darkness overnight due to insulator burst
बेला। बिजली उपकेंद्र बेला से ग्रामीणांचल के लिए गई एचटी लाइन का इंसुलेटर रविवार शाम लगभग छह बजे फट गया। जिससे इससे जुड़े ढाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट होने की जानकारी पर शाम लगभग आठ बजे बिजली कर्मचारियों की टीम फाल्ट ढूढ़ने निकली, लेकिन घना कोहरा होने के कारण उन्हें फाल्ट नहीं मिल सका। जिस पर दूसरे दिन सुबह कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी फाल्ट खोज सके। जिससे लगभग 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच लोग पेयजल को लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

कस्वा बेला स्थित विद्युत उपकेंद्र से रविवार शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में कुछ लोग उपकेंद्र पहुंचे और बिजली न आने की जानकारी दी। जिस पर देर रात लगभग आठ बजे लाइनमैन व जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार फाल्ट ढूंढने निकले, लेकिन, घने कोहरे के चलते फाल्ट नहीं मिल सका। रातभर उपभोक्ता सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से अधिकारियों से आपूर्ति बहाल कराने के लिए जानकारी लेते रहे,। बिजली न आने से गैली, तिरको, पाल नगर, शिवरा, महू, रामनगर, ककराही, भदौरा, झबरा, भवानीपूर्वा, याकूबपुर, बरकसी, फतेहापुर्वा, रज्जापूर्वा, पिपरौली शिव समेत लगभग 250 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। कड़ी मशक्कत के बाद लाइन मैनों ने सोमवार सुबह 11 बजे के बाद पृथ्वीपुर गांव के पास इंसुलेटर फटा पाया। जिस पर बिजली कर्मियों ने इंसुलेटर बदला। तब जाकर सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण रात में फाल्ट नहीं ढूंढा जा सका। सुबह फाल्ट मिलते उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed